Shrawasti ! समाजवादी पार्टी का जन जागरण साइकिल रैली का फूल माला पहनाकर हुआ स्वागत
1 min read
श्रावस्ती ! जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा किसान विरोधी बिलों को लेकर निकाली गयी जन जागरण साइकिल रैली शुक्रवार को श्रावस्ती से चल कर इकौना में पहुंची।जनपद में विभिन्न चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला से साइकिल रैली का जोरदार स्वागत किया।चौराहों पर लगाए गए मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेताओं ने मिशन 2022 के सफलता के लिए जोर दिया|सपा के नेता व संभावित प्रत्याशी 290 विधानसभा से अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व में साइकिल रैली श्रावस्ती से चल कर दोपहर 12:30 बजे इकौना कस्बा में पहुंची,यहां पहले से तैयार कार्यकर्ताओं ने कस्बा में आते ही फूल माला के साथ रैली का जोरदार स्वागत किया।तत्पश्चात सपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर डॉ डीसी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सपा का लक्ष्य मिशन 2022 है।इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से लग जाए।उन्होने कहा कि इसके लिए समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाए साथ ही सपा सरकार द्वारा विकास के लिए लागू योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं।इस अवसर पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला ने सपा सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताया,साथ ही कहा कि सपा सरकार में ही अमन चैन मिल सकती है,महंगाई व भ्रष्टाचार से सपा सरकार ही मुक्ति दिला सकती है।इकौना से करीब 12.30 बजे के बाद साइकिल रैली आगे बढ़ी।रास्ते में मोहोनीपुर गिलौला आदि स्थानों पर रोक कर कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली का स्वागत किया।बताते चलें कि लखनऊ में कालीदास मार्ग से मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखा कर साइकिल रैली को रवाना किया था,जो प्रदेश के सभी जनपदों में पहुंच कर आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक करेगी।रैली का समापन लखनऊ में होगा।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी,राजू यादव,उपाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला,डॉ डीसी यादव,पप्पू यादव,हजरत हुसैन खान,याकूब मिर्जा,अशोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।